उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को तलब कर लगाई फटकार, भविष्य में कार्रवाई की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक सशक्त बनाने की योजना को धरातल पर उतारने में जुटे विभागों की प्रगति की समीक्षा के लिए सोमवार को आहूत बैठक में शासन के आला अधिकारियों के रवैये ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को सकते में डाल दिया। सरकार की प्राथमिकता की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण इस बैठक में दो वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे, 10 से अधिक सचिव एवं प्रभारी सचिव समेत वरिष्ठ अधिकारी अनुपस्थित रहे। मुख्य सचिव ने इस पर कड़ी नाराजगी जताने के साथ ही सभी सचिवों को अपने कार्यालय में तलब कर कड़ी फटकार लगाई। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति होने पर अनुपस्थित सचिवों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

सोमवार सुबह 11 बजे से सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सशक्त उत्तराखंड @ 25 से संबंधित तकनीकी समीक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में भाग लेने प्रमुख सचिव आरके सुधांशु एवं नियोजन सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम आए, लेकिन सचिव स्तर के अन्य अधिकारी नहीं पहुंचे। सशक्त उत्तराखंड @ 25, सरकार का संकल्प है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं इस संबंध में विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हैं। इस बैठक में सचिवों की अनुपस्थिति पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भड़क गईं। शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने पहली बार यह रवैया नहीं अपनाया। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली अधिकतर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकों में सचिव स्तर के अधिकारी इसी प्रकार अनुपस्थित रहे हैं।

प्रदेश की नौकरशाही लंबे समय से विपक्ष ही नहीं, बल्कि सत्तारूढ़ दल के जनप्रतिनिधियों के निशाने पर रही है। विधानसभा में भी यह विषय प्रमुखता से उठता रहा है। यही नहीं, प्रशासनिक मुखिया मुख्य सचिव के समय-समय पर इस संबंध में कड़े निर्देश के बाद भी वरिष्ठ अधिकारियों की कार्यप्रणाली में सुधार दिखाई नहीं दिया है। मुख्य सचिव ने इस पर भी आपत्ति व्यक्त की कि समीक्षा बैठकों में सचिव अपने स्थान पर अपर सचिव या अन्य अधीनस्थ अधिकारियों को भेजते हैं। उन्होंने इस प्रवृत्ति को गैर जिम्मेदाराना बताया। उन्होंने तुरंत बैठकों में सचिवों की अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश जारी किए। अनुपस्थित सभी सचिवों को बुलाकर उन्होंने भविष्य में अपेक्षित बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की चेतावनी दी।

लगभग दो घंटा चली इस बैठक में मुख्य सचिव ने सभी विभागों को सशक्त उत्तराखंड @ 25 के लक्ष्यों को शीर्ष प्राथमिकता व अत्यंत गंभीरता से पूरा करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि इस संकल्प के अंतर्गत राज्य के संपूर्ण विकास के लिए प्रत्येक विभाग को दिए गए लक्ष्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी। विभागवार बनाई गई कार्ययोजनाओं के क्रियान्वयन की प्राथमिकता के आधार पर समीक्षा के निर्देश उन्होंने दिए। साथ ही सभी विभागाध्यक्षों को शेष समय में विकास के सभी लक्ष्य पूरा करने और सभी कार्ययोजनाओं को मनोयोग से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago