उत्तराखण्ड

मंत्री सुबोध उनियाल ने केंद्र से की मांग, जल विद्युत परियोजनाओं के लिए विशेष वीजीएफ फंड और किसानों को जमीन के बदले जमीन

उत्तराखंड:-  उत्तराखंड ने केंद्र सरकार से जल विद्युत परियोजनाओं के लिए पूर्वोत्तर राज्यों की भांति दो करोड़ रुपये प्रति मेगावाट की मांग की है। साथ ही पीक आवर्स में सस्ती बिजली के लिए बैटरी आधारित स्टोरेज सिस्टम लगाने के लिए भी केंद्र से फंड की मांग की है। दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में ऊर्जा मंत्रियों व ऊर्जा सचिवों का सम्मेलन हुआ। इसमें मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री पुष्कर सिंह धामी के नामित के तौर पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों का खाका पेश किया। उन्होंने कहा कि राज्य में पीक आवर्स में सस्ती बिजली देने के लिए सौर ऊर्जा को स्टोर किया जाएगा। इसके लिए बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम लगाया जाएगा, जिसके लिए राज्य को वीजीएफ (वॉयबिलिटी गैप फंडिंग) प्रदान की जाए।

मंत्री उनियाल ने ये भी मांग की कि उत्तराखंड में गंगा एवं सहायक नदियों पर प्रस्तावित विभिन्न परियोजनाएं सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन होने के चलते सुदूरवर्ती क्षेत्रों में प्रस्तावित परियोजनाओं में ज्यादा खर्च हो सकता है। इसलिए पूर्वोत्तर राज्यों की भांति इन जल विद्युत परियोजनाओं के लिए दो करोड़ प्रति मेगावाट वीजीएफ फंड से दिया जाए। मंत्री ने ट्रांसमिशन टावरों की स्थापना में प्रभावित भू-स्वामियों को जमीन के बदले जमीन प्राथमिकता के तौर पर देने की पैरवी की। कहा कि राज्य में किसानों के पास अपेक्षाकृत कम जमीन है। बदले में जमीन मिलेगी तो उनकी आजीविका चलती रहेगी।

जमीन न मिल पाने पर बाजार दरों से चार गुना दर पर मुआवजे का प्रावधान किया जाए। उन्होंने ये भी सुझाव दिया कि ट्रांसमिशन टावरों की स्थापना के समय लाइनों का निर्माण आबादी क्षेत्र के बजाय वन क्षेत्रों में किया जाए। इसके लिए तेजी से फॉरेस्ट क्लीयरेंस भी दिया जाए। सम्मेलन में सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम, एमडी यूजेवीएनएल डॉ. संदीप सिंघल, एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार और एमडी पिटकुल पीसी ध्यानी भी मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago