देश-विदेश

ब्रिटेन में नागरिकता नियम सख्त, अब 10 साल का इंतजार, प्रवासियों पर असर

 लंदन:- ब्रिटेन की नागरिकता अब आसानी से नहीं मिल सकेगी। अब प्रवासियों के लिए नागरिकता प्राप्त करने की प्रतीक्षा अवधि पांच से बढ़ाकर 10 कर दी गई है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने सोमवार को प्रवासन पर सख्त नई नीति की घोषणा की। इस कदम का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में आव्रजन के आंकड़ों में उल्लेखनीय कमी सुनिश्चित करना है। इस नई नीति का भारतीय समेत दुनियाभर के प्रवासियों पर असर पड़ेगा। संसद में प्रवासन पर बहुप्रतीक्षित श्वेत पत्र पेश किए जाने से पहले प्रेस कान्फ्रेंस में स्टार्मर ने पिछली कंजरवेटिव पार्टी की सरकार पर सीमाएं खुली रखने का प्रयोग कर ‘गड़बड़ी’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, प्रवासन प्रणाली को कड़ा किया जाएगा ताकि हमारे पास अधिक नियंत्रण हो।

उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था के तहत ब्रिटेन में पांच साल तक रहने वाले भारतीयों सहित किसी भी व्यक्ति के लिए स्वत: बसने और नागरिकता प्राप्त करने की मौजूदा व्यवस्था समाप्त हो जाएगी। इसके बजाय, सभी प्रवासियों को स्थायी निवास के लिए आवेदन करने से पहले ब्रिटेन में एक दशक बिताना होगा, जब तक कि वे ‘अर्थव्यवस्था और समाज में वास्तविक और स्थायी योगदान’ नहीं दिखा दें। अत्यधिक कुशल व्यक्तियों, जैसे नर्स, डाक्टर, इंजीनियर और एआइ लीडर, जो ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में योगदान करते हैं के आवेदन पर शीघ्रता से विचार होगा। स्टार्मर ने ब्रिटेन के खुले सीमाओं के असफल प्रयोग को समाप्त करने का वादा किया है। यह निर्णय हाल ही में स्थानीय चुनावों में प्रवासन विरोधी रिफार्म पार्टी को मिली सफलता के बाद लिया गया है। ब्रिटिश राजनीति में लंबे समय से प्रमुख पार्टियां, लेबर और कंजरवेटिव्स हैं, लेकिन मेयरों के चुनावों में उनके समर्थन में गिरावट देखी गई है।

गौरतलब है कि स्टार्मर, जिनकी लेबर पार्टी ने पिछले जुलाई में भारी जीत हासिल की थी, आव्रजन के प्रति बढ़ते असंतोष का सामना कर रहे हैं। आव्रजन विरोधी मानते हैं कि इसने सार्वजनिक सेवाओं पर दबाव डाला है और देश के कुछ हिस्सों में जातीय तनाव को बढ़ावा दिया है। विदेशी वयस्क आश्रितों के लिए जरूरी होगी अंग्रेजी की बुनियादी समझ पहली बार सभी विदेशी वयस्क आश्रितों को भी अंग्रेजी की बुनियादी समझ प्रदर्शित करनी होगी। स्थानीय समुदाय से मेलजोल, रोजगार खोजने और शोषण और दु‌र्व्यवहार के जोखिम को कम करने में मदद करने के लिए यह नियम बनाया गया है। हालांकि देश में आने वाले लोगों की संख्या पर वार्षिक सीमा तय नहीं की गई है।

ब्रिटेन की गृह मंत्री यवेट कूपर हाउस ऑफ कामन्स में श्वेत पत्र पेश करेंगी। इसमें स्वास्थ्य और देखभाल वीजा को बंद करने सहित विदेशी देखभाल कर्मचारियों की संख्या पर भी अंकुश लगाया जा सकता है। कुशल कामगारों के लिए न्यूनतम योग्यता आवश्यकता को स्नातक स्तर तक बढ़ाने के लिए कुशल कामगारों के लिए वीजा नियम को कड़ा किया जाएगा, साथ ही उनके लिए न्यूनतम वेतन सीमा में भी वृद्धि की जाएगी। गृह मंत्रालय के अनुसार, अंक-आधारित आव्रजन प्रणाली सीमित समय के आधार पर उन व्यवसायों तक सीमित होगी जहां लंबे समय से नौकरियों की कमी रही है। भारत सहित विदेशी छात्रों के लिए डिग्री पूरी करने के बाद अध्ययन-पश्चात वर्क वीजा पर रहने की अवधि 24 महीने से घटकर 18 महीने रह जाएगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago