देश-विदेश

अमेरिका में नागरिकता के लिए शादी और तलाक की धोखाधड़ी पर ट्रंप प्रशासन ने लगाया करोड़ों का जुर्माना

अवैध प्रवासियों पर लगाम लगाने के लिए ट्रंप अलग-अलग पैंतरा अपना रहे हैं। ट्रंप के निशाने पर वो भी प्रवासी हैं, जो ग्रीन कार्ड  हासिल करने के लिए धोखाधड़ी करते हुए अमेरिकी नागरिकों को शादी करते हैं। अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) ने इसे संघीय अपराध बताते हुए कहा है कि आरोपियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

एजेंसी ने कहा कि जो व्यक्ति जानबूझकर इमिग्रेशन कानूनों के किसी भी प्रावधान से बचने के लिए शादी करता है, उसे अनुच्छेद 1325 (सी) विवाह धोखाधड़ी कानून के तहत पांच साल तक जेल की सजा हो सकती है।

बता दें कि अमेरिका में नागरिकता पाने का सबसे आसान तरीका शादी ही है। कई मामले सामने आए हैं जहां, अमेरिका की नागरिकता पाने के लिए विदेशी नागरिक अमेरिकी लड़की से शादी करते हैं फिर तलाक ले लेते हैं। वहीं, कुछ मामलों में अमेरिकी  नागरिक पैसा लेकर शादी करते हैं फिर बाद में तलाक ले लेते हैं। ट्रंप प्रशासन के मुताबिक, अब अगर कोई विदेशी व्यक्ति ऐसा करता है तो उसे करोड़ों  रुपए तक जुर्माना और निर्वासन का सामना करना पड़ सकता है। एजेंसी ने आम लोगों से भी विवाह धोखाधड़ी या इमिग्रेशन का गलत फायदा उठाने वाले लोगों का सुराग देने को कहा है।

इसके अलावा अमेरिकी प्रशासन ने अमेरिका में रहने वाले अप्रवासियों  के लिए एक चेतावनी जारी की है, जिसने लाखों-करोड़ों लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी सरकार के विभाग ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया है। विभाग ने इस पोस्ट में लिखा है, ”वीजा जारी होने के बाद यू.एस. वीजा स्क्रीनिंग बंद नहीं होती है। हम वीजा होल्डरों की लगातार जांच करते हैं ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि वे अमेरिका के सभी कानूनों और इमिग्रेशन नियमों का पालन करते हैं। अगर कोई भी वीजा होल्डर अमेरिका के सभी कानूनों और इमिग्रेशन के नियमों का पालन नहीं करता है तो हम उनके वीजा रद कर देंगे और उन्हें डिपोर्ट कर देंगे।” अमेरिकी सरकार के नए निर्देश के मुताबिक, जिन लोगों को अमेरिका में काम करने और रहने के लिए वीजा मिल भी गया है, वे भी लगातार अमेरिकी प्रशासन के रडार पर रहेंगे।”

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago