भरावन (हरदोई):- मोबाइल न दिए जाने पर रो रही कक्षा पांच की छात्रा को मां ने डांट दिया। इससे नाराज होकर छात्रा ने दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। अतरौली थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी मजरा कुकरा निवासी सर्वेंद्र सिंह खेती करते हैं। परिवार में पत्नी आरती, पुत्र अंश सिंह और पुत्री अंशिका सिंह (12) थीं। बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे अंशिका ने मां से मोबाइल मांगा। मां ने मोबाइल देने से मना कर दिया तो अंशिका रोने लगी। उसे रोता देख मां ने अंशिका को डांट दिया। इससे नाराज होकर अंशिका कमरे के अंदर चली गई।
काफी देर तक जब वह नजर नहीं आई तो मां उसके कमरे में पहुंची। कमरे में अंशिका का शव दुपट्टे के फंदे से लटक रहा था। उसके जीवित होने की उम्मीद में परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंशिका लखनऊ के कठवारा में स्थित विवेकानंद मॉडल कॉलेज में कक्षा पांच की छात्रा थी।
प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि सीएचसी भरावन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्राथमिक जांच में मां की डांट से नाराज होकर खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…