उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी हैं, आज सुबह देहरादून की शुरूआत बारिश की रिमझिम बूंदों के साथ हुई। कुछ जिलों में बादल छाए हुए हैं। खराब मौसम के बीच यमुनोत्री धाम की यात्रा भी शुरू हो गई है। यमुनोत्री धाम के साथ आसपास बादल छाए हुए हैं जबकि बड़कोट क्षेत्र में बारिश जारी है। गढ़वाल के साथ ही कुमाऊं के भी कुछ हिस्सों में बारिश जारी है।
चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में अगले 24 घंटे में भारी बारिश के आसार है। इसे देखते हुए मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे के अंदर मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश की संभावना जताई थी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में तेज गर्जना के साथ हल्की से लेकर मध्यम बारिश की संभावना है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…