उत्तराखंड: मौसम ने एकबार फिर उत्तराखंड में करवट बदल दी है, इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा एवं बर्फबारी की संभावना है। हरिद्वार, उधमसिंह नगर में बादल छाये रह सकते हैं। बुधवार को ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिल रही है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में शाम को मध्यम हवाएं चलने से ठिठुरन महसूस की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, आज से ताजा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तराखंड में दस्तक देने की संभावना है। ऐसे में गुरुवार और शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व देहरादून जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा व बर्फबारी होने की संभावना है। इन जनपदों के लिए कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले एक सप्ताह से प्रदेश में वर्षा और बर्फबारी का सिलसिला थमा हुआ है।
लगातार शुष्क बने मौसम के कारण दिन में हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। हालांकि, सुबह-शाम अभी ठंड बरकरार है। ज्यादातर शहरों का तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से नौ और 10 फरवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा एवं ऊंची चोटियों में बर्फबारी हो सकती है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…