उत्तराखण्ड

मंत्री सतपाल महाराज ने कहा मुख्यमंत्री को लगाना चाहिए काला टीका

देहरादून: काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को सलाह दी है कि उन्हें काला टीका लगाना चाहिए। सियासी गलियारों में महाराज का यह वीडियो वायरल हो रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये महाराज का धामी पर कोई गहरा कटाक्ष है या फिर उनकी नेक सलाह।

पिछले दिनों एक निजी सर्वे में सीएम धामी को देशभर में सबसे हैंडसम मुख्यमंत्री बताया गया था। आज मीडिया ने इस बारे में काबीना मंत्री सतपाल महाराज से प्रतिक्रिया चाही। महाराज ने कहा कि हमारे लिए यह गौरव की बात है कि सीएम को सबसे हैंडसम, सबसे सुंदर सीएम चुना गया है। सीएम पुष्कर को अब काला टीका लगाना चाहिए। ताकि उन्हें किसी की नजर न लगे। महाराज ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि हैं और यहां रहने वाले देवतुल्य इंसान सुंदर होते हैं।

काबीना मंत्री की इस तरह की प्रतिक्रिया वाले बयान का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। भाजपा के सियासी गलियारों में इसे लेकर कयासबाजी का दौर चल रहा है। महाराज के इस बयान को कोई सीएम धामी पर सीधा कटाक्ष मान रहा है तो कोई कह रहा है कि उन्हें ऐसा करके धामी को एक नेक सलाह ही दी है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

12 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

12 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

12 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

12 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

12 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

12 months ago