उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने कांवड़ियों के पैर धोकर और मालाएं पहनाकर किया भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांवड़ मेले की व्यवस्थाएं देखने आज हरिद्वार पहुंचे। डामकोठी के निकट ओमसेतु गंगा घाट पर सुबह वह कांवड़ियों के स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों के पैर धोकर और उन्हें मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।

इससे पूर्व  जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने डामकोठी के निकट गंगा घाट पर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेला हमेशा से दो चरणों में होता है। पहले चरण में यात्रा थोड़ी धीमी रहती है। पंचक समाप्त होने के बाद अब डाक कांवड़ शुरू हो जाएगी, जिसमें ज्यादा संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

   

 

बैरागी में शिवभक्तों के लिए खानपान से लेकर कई तरह व्यवस्थाएं

श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल, मेडिकल की सुविधा, कांवड़ पटरी पर पथ प्रकाश की व्यवस्था, कांवड़ मार्ग दुरुस्त करने और शौचालयों की समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं कनखल स्थित बैरागी कैंप में कांवड़ियों का आना शुरू हो गया है। शिवभक्तों के लिए बैरागी में खानपान से लेकर कई तरह की दुकानें सज गई हैं।

बैरागी कैंप डाक पांच दिन तक कांवड़ियों से रहेगा गुलजार

मंगलवार से डाक कांवड़ियों के वाहन भी पहुंचने शुरू हो गए। जगजीतपुर से मातृसदन वाले रास्ते से होते हुए वाहनों को बैरागी कैंप में भेजा जा रहा है। अब पांच दिन बैरागी कैंप डाक कांवड़ियों से गुलजार रहेगा। रोड़ीबेलवाला, पंतदीप और चमगादड़ टापू में लगने वाले बाजारों में अब शिवभक्तों की संख्या कम दिखेगी। बैरागी क्षेत्र में ही अत्यधिक कांवड़िए नजर आएंगे। यहीं डाक कांवड़ियों के वाहनों को रोका जाएगा। इसके बाद डाक कांवड़िए पैदल-पैदल हरकी पैड़ी तक गंगाजल भरने जाएंगे और फिर रवाना होंगे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago