सीएम धामी ने ढोल नगाड़ों की थाप पर किया रोड शो…बड़ी संख्या में मातृशक्ति हुई शामिल

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवपुरा चौक से रोड शो किया। ढोल नगाड़ों की थाप पर भव्य रोड शो किया गया। सीएम के साथ गाड़ी में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, नगर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा आदि मौजूद रहे। रोड शो में ढोल नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झूमते हुए चल चले। वहीं भारी संख्या में महिला शक्ति कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची।

 

ऋषिकुल मैदान में सोमवार को नारी शक्ति महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का नवाजा जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से 1,168 करोड़ की 158 परियोजनाओं की सौगात जिले को दी जाएगी। महोत्सव में विभिन्न विभागों के स्टॉल और उनकी ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। मुख्यमंत्री की ओर से योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन किया जाना है। कार्यक्रम में 461 करोड़ की 97 योजनाओं का लोकार्पण और 708 करोड़ की 61 योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गाड़ियों की पार्किंग, पूरा रूट प्लान जो निर्धारित किया गया है उसी के अनुसार अनुपालन कराया जाएगा।
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago