उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने पोखरी में आयोजित पर्यटन शरदोत्सव मेले का किया उद्घाटन, कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पोखरी में आयोजित सात दिवसीय 16वें हिमवंत कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री ने पोखरी नगर में सीसी व टाइल्स मार्ग के साथ ही नालों का निर्माण और नगर पंचायत पोखरी में सोलर लाइट स्थापित करने, मिनी स्टेडियम के अवशेष निर्माण कार्य हेतु धनराशि स्वीकृत करने एवं पुष्करेश्वर महादेव मंदिर पोखरी गांव तक नाला निर्माण कार्य करवाए जाने की घोषणा की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने राजकीय पोखरी मेले को ₹5 लाख की धनराशि देने की घोषणा भी की। उन्होंने कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल ने मात्र 28 साल की उम्र में हिंदी साहित्य को अनमोल कविताओं का समृद्व खजाना दे दिया था। उन्होंने कहा कि राज्य का विकास सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है और हर क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पबद्व है। हमारी सरकार ने जो भी संकल्प लिए है उनको पूरा किया जा रहा है। हमारे संकल्प, विकल्प रहित हैं और हम हर संकल्प को सिद्धि तक ले जाने का काम कर रहे है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, पूर्व थराली विधायक मुन्नी देवी शाह सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

10 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

10 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

10 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

10 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

10 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

10 months ago