कालाढूंगी विधानसभा में प्रदेश के युवा और कर्मठ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौपुला से ऊंचापुल, हिम्मतपुर तल्ला और पनचक्की, चौपुला,कठघरिया से कमलवागांजा तक नहर कवरिंग कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नहर कवरिंग कार्य के पूर्ण होने से यह मार्ग बाईपास का काम करेंगे जिससे हल्द्वानी शहर की ट्रैफिक की समस्या का समाधान होगा।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से अवशेष धनराशि जारी करने का अनुरोध किया जिस पर सीएम धामी ने आश्वासन दिया कि शीघ्र अवशेष धनराशि जारी कर दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान विधायक बंशीधर भगत ,मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट ,मंडल महामंत्री कमल पांडे , विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ,तनुज नैनवाल ,राजेश कुमार शर्मा व अन्य उपस्थित थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…