उत्तराखण्ड

सीएम धामी अपने चुनावी वादें पूरे करने में जुटे, सीएम धामी ने अब इन्हें दी बड़ी सौगात

सीएम धामी अपने चुनावी वादें पूरे करने में जुट गए है। इसी कड़ी में अब शिक्षा मित्रों को बड़ी सौगात दी है। राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षा मित्रों के मानदेय को ₹20000 तक बढ़ा दिया गया है। प्रारंभिक शिक्षा अपर सचिव दीप्ति सिंह ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। शिक्षा मित्रों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा निदेशक की ओर से 18 दिसंबर 2021 को एक पत्र शासन को भेजा गया था। जिसमें शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाने का जिक्र किया गया था। अब इस पर धामी सरकार ने फैसला ले लिया है। धामी सरकार ने शिक्षा मित्रों के लिए एक बड़ी सौगात देते हुए पांच हजार रुपए मानदेय बढाने का फैसला लिया है।अपर सचिव ने बताया कि राज्यपाल की स्वीकृति मिल गई है।

गौरतलब है कि सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में नियत मानदेय पर कार्यरत शिक्षा मित्रों को अभी तक ₹15000 की मानदेय मिलता था। लेकिन अब काफी समय से लंबित शिक्षा मित्रों की मांग को देखते हुए मानदेय में ₹5000 की वृद्धि की गई है।इससे करीब 750 शिक्षामित्रों को लाभ होगा । प्रदेश सरकार स्कूली शिक्षा से लेकर पूरी शिक्षा के ढांचे पर ज्यादा बल दे रही है। शिक्षकों के साथ साथ शिक्षण क्षेत्र से जुड़े हर किसी का ध्यान रखा जा रहा है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago