Big breaking :-दिल्ली के उपराज्यपाल ने छावला केस आरोपियों को बरी किए जाने के ख़िलाफ़ पुनर्विचार याचिका दाखिल करने को मंज़ूरी दे दी है।
इस मामले में सरकार की तरफ़ से SG तुषार मेहता और एडिशनल SG ऐश्वर्या भाटी को नियुक्त करने को भी मंज़ूरी दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात कर कहा था कि उत्तराखण्ड की बेटी को न्याय दिलाने के लिए राज्य सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू से भी बात की थी। वे लगातार केंद्र सरकार से इस मामले में सम्पर्क में थे। वहीं सांसद अनिल बलूनी ने भी परिवार के साथ LG से मुलाक़ात की थी और पुनर्विचार याचिका दाखिल करने का आग्रह किया था। वहीं अब LG के फैसले के बाद बेटी क़ो इंसाफ मिलने की संभावना है, वहीं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने भी परिवार से मुलाक़ात कर उन्हें इंसाफ में साथ होने का भरोषा दिलाया था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…