Categories: विविध

मुख्यमंत्री धामी ने गांधी पार्क शहीद स्मारक पर कारगिल युद्ध बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून : कारगिल विजय दिवस पर उत्‍तराखंड के बलिदानियों को नमन किया गया। राज्यपाल ले जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। वहीं मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर बलिदानियों को नमन किया।

चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल पर राज्यपाल ले जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का गौरव बढ़ाया है, जिस पर हम सभी को गर्व है। इन वीर जवानों के त्याग एवं बलिदान के कारण ही राष्ट्र की सीमाएं सुरक्षित हैं। कार्यक्रम में उत्तराखंड सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल संजीव खत्री सहित कई सेवारत व सेवानिवृत सैन्य अधिकारी व जवान उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल युद्ध के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में हरबर्टपुर और पिथौरागढ़ में डीडीहाट में सैनिक कल्याण विभाग के उप कार्यालय खोले जाएंगे। शहीद स्मारकों का रखरखाव जिला प्रशासन करेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पराक्रम की नई परिभाषा लिखी। अपने अदम्य साहस के दम पर वह कर दिखाया जो कोई सेना नहीं कर पाई। यह दिखाया कि कोई दुश्मन हमारी तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैनिकों का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। सैनिक का कोई धर्म, कोई जाति नहीं होती। वीर बलिदानियों की यादों को संजोकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।हमारी सरकार इस दिशा में भी कार्य कर रही है। राज्य सरकार देहरादून में सैन्य धाम का निर्माण कर रही है। केंद्र व राज्य सरकार ने सैनिकों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, राजपुर रोड विधायक खजानदास, कैंट विधायक सविता कपूर, महापौर सुनील उनियाल गामा, भाजपा नेता पुनीत मित्तल आदि मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago