उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने कहा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

देहरादून : देवभूमि में किसी को भी सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने नहीं दिया जायेगा। आपको बता दें कि बीते दिनों हनुमान जयंती के शुभअवसर पर शोभायात्रा के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने पथराव व आगजनी करी थी जिससे क्षेत्र के अन्दर तनाव पैदा हो गया था। इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा ऐसे उपद्रवी तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सरकार इस तरह की कोशिशों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी।गौरतलब है कि उत्तराखंड में हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र में हनुमान जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान कुछ अराजक तत्वों ने शोभायात्रा पर पथराव कर दिया। इससे वहां तनाव हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए भगवानपुर में आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में पुलिस बल भेजा गया। मुख्यमंत्री स्वयं इस घटना पर नजर रखे हुए थे। वहीं, घटना के बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया था। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है शासन ने भी मामले की रिपोर्ट तलब की। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी साफ कर दिया है कि आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago