राष्ट्रीय

सीएम केजरीवाल का दिल्लीवासियों को संदेश ‘मैं जल्द बाहर आऊंगा’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति घोटाला मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने ED रिमांड पर भेज दिया जिसके बाद आम आदमी पार्टी लगातार इस कार्रवाई को गलत बता रही है। वहीं अब सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी मीडिया के सामने अपनी बात रखी है, उन्होंने सीएम केजरीवाल का संदेश पढ़कर सुनाया जिसमें सीएम केजरीवाल ने कहा है कि

जिंदगी के हर पल देश को समर्पित

मैं जल्द ही बाहर आऊंगा

जल्द ही सारे किये वादे पूरे करूंगा

समाजसेवा का काम नहीं रुकना चाहिए’

सुनीता केजरीवाल ने कुल 3 मिनट 13 सेकंड में पति अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़कर सुनाया. सुनीता केजरीवाल ने कहा कि, वो अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी हैं और आज वो आपके बेटे, आपके भाई अरविंद केजरीवाल के जेल से आपके नाम दिए गये संदेश को पढ़ने के लिए सामने आई हैं। उन्होंने सीएम केजरीवाल के संदेश में कहा कि “मेरे प्यारे देशवासियों, मुझे कल गिरफ्तार कर लिया गया, मैं अंदर हूं या बाहर, हर पल देश की सेवा करता रहूंगा, मेरी जिंदगी का एक-एक पल देश के लिए समर्पित है। मेरे शरीर का एक-एक कतरा देश के लिए है, पृथ्वी पर मेरा जन्म ही संघर्ष के लिए हुआ है, आज तक बहुत संघर्ष किया है, आगे भी मेरी जिंदगी में बड़े-बड़े संघर्ष लिखे हैं, इसीलिए यह गिरफ्तारी मुझे अचंभित नहीं करती। ‘आपसे बहुत प्यार मिला है, पिछले जन्म में जरूर बहुत पुण्य किए होंगे कि भारत जैसे महान देश में मैं पैदा हुआ। हमें मिलकर फिर से भारत को महान बनाना है, दुनिया का सबसे शक्तिशाली और नंबर वन देश बनाना है, भारत के अंदर और बाहर ऐसी शक्तियां हैं जो भारत को कमजोर कर रही है। सचेत रहकर इन शक्तियों को पहचानना है, इन शक्तियों को हराना है, भारत में ही ढेरों ऐसे लोग हैं, ढेरों ऐसी ताकतें हैं जो देशभक्त हैं, जो भारत को आगे बढ़ना चाहते हैं, इन ताकतों के साथ हमें जोड़ना है और इन्हें और मजबूत करना है’।

इसके बाद सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल लोहे की तरह मजबूत है, केजरीवाल देश को किया हर वादा जल्द पूरा करेंगे. लोगों की दुआएं अरविंद केजरीवाल के साथ है। उन्होंने आगे कहा कि ‘दिल्ली की मेरी मां, बहनें सोच रही होंगी कि केजरीवाल तो अंदर चला गया पता नहीं अब हजार रुपया मिलेगा या नहीं? मेरी सभी माता और बहनों से अपील है कि अपने भाई, अपने बेटे पर भरोसा रखो। ऐसी सलाखें नहीं जो आपके भाई और आपके बेटे को ज्यादा दिन अंदर रख सके, मैं जल्द बाहर आऊंगा, और अपना वादा पूरा करूंगा, क्या आज तक कभी ऐसा हुआ है कि केजरीवाल ने कोई वादा किया और पूरा नहीं किया? आपका भाई, आपका बेटा लोहे का बना है बहुत मजबूत है। बस एक विनती है एक बार मंदिर जरूर जाना और भगवान से मेरे लिए आशीर्वाद मांगना, करोड़ों लोगों की दुआएं मेरे साथ है, यही मेरी ताकत है, आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से से मेरी अपील है कि मेरे अंदर जाने से समाज सेवा और लोक सेवा का काम रुकना नहीं चाहिए। और हां इस वजह से बीजेपी वालों से नफरत नहीं करनी है. वह सब हमारे भाई-बहन है. मैं जल्द लौट कर आऊंगा आपका अपना अरविंद केजरीवाल’।’ इस दौरान सुनीता केजरीवाल के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिख रहीं थी, साथ ही उन्होंने इस संदेश के जरिये दिल्ली वालों से अपील की है कि वो सीएम केजरीवाल पर भरोसा बनाये रखें।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago