उत्तराखण्ड

सीएम ने आपदा प्रभावितों के साथ की मुलाकात, सीएम ने सुनी पीड़ितों की दुखभरी कहानियां

टिहरी:-  आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टिहरी आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे। उन्हें आपदा शिविर राजकीय इंटर कॉलेज विनयखाल में रह रहे पीड़ितों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सीएम के सामने इस दौरान कई पीड़ित भावुक हो गए है। खास तौर पर बुजुर्ग महिलाओं के आंसू छलक गए। उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गईं। बीते शनिवार को टिहरी के तिनगढ़ गांव में एक बार फिर भूस्खलन हुआ। इसमें 15 आवासीय मकान मलबे में दब गए। हालांकि प्रशासन ने सुबह ही इन घरों को खाली करा लिया था, जिसके कारण कोई हताहत नहीं हुआ। ग्रामीणों को विनकखाल इंटर कॉलेज में शिफ्ट किया गया।

टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के तोली गांव में भूस्खलन की चपेट में आए एक मकान के अंदर मां और बेटी दब गईं। जिससे दोनों की मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्यों ने देर रात किसी तरह बाहर भाग कर जान बचाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज प्रभावितों का हाल जानने पहुंचे। सीएम ने कहा सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है।  भिलंगना ब्लाॅक के आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने के लिए सोमवार को गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय भी पहुंचे थे। उन्होंने प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने जीआईसी विनयखाल में बनाए गए राहत शिविर में रह रहे प्रभावितों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।  कमिश्रर ने कहा कि आपदा प्रभावित तिनगढ़ गांव का विस्थापन सुरक्षित जगह पर किया जाएगा। जबकि खतरे की जद में आए जखाणा और तोली गांव का शीघ्र ही भूगर्भीय सर्वेक्षण कराया जाएगा।

रिपोर्ट के आधार पर गांवों को आसपास सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पुनर्वास और अन्य ट्रीटमेंट कार्य के लिए बनाई जाने वाली कमेटी में स्थानीय लोगों को भी शामिल करने के निर्देश दिए हैं। गढ़वाल कमिश्नर ने कहा कि आपदा पीड़ितों के जीवन को पटरी पर लाने के लिए हर संभव मदद दी जा रही है। आपदा प्रभावित क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी। उन्होंने लोगों को बताया कि सीएम ने आपदा प्रबंधन सचिव को निर्देश दिए हैं कि टिहरी जिला प्रशासन से आपदा प्रभावित गांवों के पुनर्वास और ट्रीटमेंट आदि कार्य के लिए जो भी प्रस्ताव आएगा उसके अनुसार बजट शीघ्र जारी करें।

AddThis Website Tools
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का त्रियुगीनारायण मंदिर दौरा, पूजा के साथ व्यवस्थाओं में सुधार पर जोर

उत्तराखंड के धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों को बेहतर बनाने के संकल्प के तहत श्री बदरीनाथ-केदारनाथ…

7 hours ago

युवा शक्ति का कमाल: 21 वर्षीया प्रियंका नेगी ने जीती ग्राम प्रधानी, बनीं चमोली की सबसे युवा प्रधान

चमोली (उत्तराखंड): जिले की जनता ने लोकतंत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए 21…

9 hours ago

मुजफ्फरपुर में धड़ल्ले से चल रही थी नकली सिगरेट फैक्ट्री, मुशहरी में भंडाफोड़, संचालक लापता

मुजफ्फरपुर  – थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में एकांत स्थान पर संचालित की जा रही…

10 hours ago

छात्रा की संदिग्ध मौत से हड़कंप: ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय के हॉस्टल में घटना, जांच जारी

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत भवाली के निकट फरसौली स्थित ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय में…

11 hours ago

झारखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, देवघर एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर देवघर पहुंचीं। देवघर एयरपोर्ट…

11 hours ago

हिमाचल में मानसून का रौद्र रूप: भूस्खलन से 302 मार्ग अवरुद्ध, अगले एक हफ्ते भारी बारिश का खतरा

शिमला – हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित…

11 hours ago