देश-विदेश

पाकिस्तान के असफल हमलों के बाद हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे सीएम उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शुक्रवार सुबह जम्मू पहुंचे हैं। कल रात जम्मू शहर और संभाग के अन्य हिस्सों में पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा किए गए असफल हमलों के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए उमर अब्दुल्ला जम्मू पहुंचे हैं। वहीं रात में भारी गोलाबारी के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा उरी सेक्टर का दौरा करेंगे। उपराज्यपाल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेंगे। कल रात जम्मू शहर और संभाग के अन्य हिस्सों में पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा किए गए असफल हमलों के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री जम्मू जा रहे हैं।

भारत के ऑपरेशन सिंदूर और लाहौर में पड़ोसी मुल्क के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह करने के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार (वीरवार) रात आठ बजे जम्मू संभाग के जम्मू, सांबा, आरएसपुरा और अरनिया सहित कई इलाकों में आत्मघाती ड्रोन और मिसाइलों से असफल हमला किया। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम (एस-400) ने दुश्मन की आठ मिसाइलों और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया। हमले के साथ ही सीमावर्ती इलाकों में भी भारी गोलाबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। रात आठ बजे जम्मू शहर धमाकों से गूंजने लगा। धमाकों के साथ ही पूरे शहर की बिजली बंद कर दी गई। बाजारों में खरीदारी करने निकले लोग भी सुरक्षित जगहों की ओर लौटने लगे। मिसाइलों का मलबा लपटों के साथ गिरते दिखा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago