उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने मुख्यमंत्री आवास लखनऊ उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें बरेली में होने जा रहे 108 शिवलिंगों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्री रेखा आर्य को शुभकामनाएं और बधाई दी, साथ ही कहा कि यह कार्य कहीं ना कहीं सनातन धर्म को बढ़ाने का कार्य है और उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि वह इस कार्यक्रम में सम्मिलित हों और आशीर्वाद प्रदान करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान उत्तराखंड के विकास मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…