देश-विदेश

सीएम योगी ने उड़ान योजना को बताया सफलता का प्रतीक, अगले 10 वर्षों में 4 करोड़ नए यात्रियों को मिलेगी सुविधा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Budget2025 पेश करते हुए कहा कि “उड़ान योजना ने 1.5 करोड़ मध्यम वर्गीय नागरिकों को तेज़ यात्रा की सुविधा देकर उनकी आकांक्षाएं पूरी की हैं। इस योजना के तहत 88 हवाई अड्डों को जोड़ा गया और 619 रूट संचालित किए गए। इसकी सफलता के आधार पर, संशोधित उड़ान योजना शुरू की जाएगी, जो 120 नए गंतव्यों को जोड़कर अगले 10 वर्षों में 4 करोड़ अतिरिक्त यात्रियों को सेवा प्रदान करेगी…”

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आठवां #UnionBudget2025 पेश करते हुए कहा, “इस बजट में, प्रस्तावित विकास उपाय गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी पर ध्यान केंद्रित करते हुए 10 व्यापक क्षेत्रों को शामिल करते हैं। कृषि विकास, उत्पादकता बढ़ाने और ग्रामीण समृद्धि का निर्माण करना है। वित्तमंत्री ने बताया कि सभी को समावेशी विकास पथ पर एक साथ ले जाना और विनिर्माण को बढ़ावा देना भारत निर्माण को आगे बढ़ाना है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने #UnionBudget2025 पेश किया और ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ की घोषणा की। यह 100 कृषि जिलों में उत्पादन बढ़ाने, फसल विविधीकरण, भंडारण, सिंचाई सुधार और कृषि ऋण की सुविधा के लिए लागू होगी। राज्यों के साथ साझेदारी में, यह योजना मौजूदा योजनाओं के समावेश से कृषि विकास को बढ़ावा देगी।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने #UnionBudget2025 में अहम स्वास्थ्य घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि “फार्मास्युटिकल कंपनियों द्वारा संचालित रोगी सहायता कार्यक्रमों के तहत दी जाने वाली विशिष्ट दवाओं और औषधियों को मूल सीमा शुल्क (BCD) से पूरी तरह छूट दी गई है, बशर्ते वे मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएं”। उन्होंने इसमें 37 नई दवाएं और 13 नए सहायता कार्यक्रम को जोड़ने की भी घोषणा  की ।

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा #UnionBudget2025 पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “5 लाख महिलाओं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए पहली बार उद्यमियों के लिए एक नई योजना शुरू की जाएगी। यह अगले पांच वर्षों में ₹2 करोड़ तक का सावधि ऋण प्रदान करेगी। इस योजना में सफल स्टैंड से सबक शामिल होंगे। यूपी इंडिया योजना में उद्यमिता और प्रबंधकीय कौशल के लिए ऑनलाइन क्षमता निर्माण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने #UnionBudget2025 पेश करते हुए कहा कि  “मेरे कस्टम्स से जुड़े प्रस्तावों का उद्देश्य टैरिफ संरचना को सुधारना और ड्यूटी इन्वर्शन को हल करना है। ये घरेलू उत्पादन, मूल्यवर्धन को बढ़ावा देंगे, निर्यात को प्रोत्साहित करेंगे, व्यापार को सुगम बनाएंगे और आम लोगों को राहत देंगे।”

12 लाख रुपए के उत्पादन के लिए इनकम टैक्स में जो राहत मिली है वो बहुत महत्वपूर्ण है। विशेष रूप से मध्यम वर्ग का ख्याल किया गया है

निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स पेयर्स को बड़ी राहत दी है। हर महीने 1 लाख रुपये कमाने वाले को भी टैक्स नहीं चुकाना होगा। 12.75 लाख रुपए तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। वहीं अब पिछले 4 साल का आईटी रिटर्न एक साथ फाइल कर सकेंगे। वरिष्ठ नागरिकों के लिए टीडीसी की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर अब 1 लाख कर दी गई है।

अब 12 लाख की सालाना कमाई पर कोई भी टैक्‍स देने की आवश्‍यकता नहीं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब 12 लाख की सालाना कमाई पर कोई भी टैक्‍स देने की आवश्‍यकता नहीं है। यह बदलाव न्‍यू टैक्‍स व्‍यवस्‍था के तहत किया गया है। इससे पहले 7 लाख की कमाई पर कोई टैक्‍स नहीं देना होता था। स्‍टैंडर्ड डिडक्‍शन को 75,000 रुपये ही रखा गया है।

नए इनकम टैक्स बिल का ऐलान

इसके साथ ही नए इनकम टैक्स बिल का ऐलान भी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया। उन्होंने कहा न्यू इनकम टैक्स बिल अगले हफ्ते लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंश्योरेंस सेक्टर के लिए एफडीआई की सीमा बढ़ाने जा रहे हैं। सरकार ने 7 टैरिफ रेट को हटाने का फैसला किया है। 8 टैरिफ रेट ही रह जाएंगे। सोशल वेलफेयर सरचार्ज हटाने का प्रस्ताव दिया गया है।

36 जीवन रक्षक दवाओं पर पूरी तरह से ड्यूटी टैक्स खत्म होगा

सरकार अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल लाने जा रही है, जिससे टैक्स सिस्टम को और आसान और पारदर्शी बनाया जाएगा। इसके साथ ही कैंसर मरीजों के लिए भी बड़ा ऐलान किया गया। निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि 36 जीवन रक्षक दवाओं पर पूरी तरह से ड्यूटी टैक्स खत्म कर दिया जाएगा। सभी सरकारी अस्पतालों में कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे। कैंसर के इलाज की दवाएं सस्ती होंगी। 6 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी 5% कर दी जाएगी।

10 साल में हमने किया है बहुमुखी विकास

बजट भाषण की शुरुआत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने ‘ज्ञान’ से की। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस ‘जीवाईएएन’ पर यानि गरीब, यूथ, अन्नदाता और नारी पर होगा। 10 साल में हमने बहुमुखी विकास किया है और आगे भी हम इसे जारी रखेंगे।उन्होंने कहा, यह बजट सरकार की विकास को बढ़ाने, सभी के डेवलपमेंट, मिडिल क्लास की क्षमता को बढ़ाने के लिए समर्पित है। हमने इस सदी के 25 साल पूरा करने जा रहे हैं। हमारी विकसित भारत की उम्मीदों ने हमें प्रेरणा दी है। हमारी अर्थव्यवस्था सभी बड़ी इकोनमी में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है।’

केन्द्रीय बजट 2025-26

2033 तक स्वदेशी रूप से विकसित कम से कम 5 लघु रिएक्टर

होंगे चालू

SWAMIH फंड-2 से 1 लाख घरों को जल्द किया जाएगा पूरा

केन्द्रीय बजट 2025-26

बीमा क्षेत्र में FDI 74% से बढ़ाकर 100% किया जाएगा

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के प्रति सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता

बजट पर न्यूज ठीक कर लेना

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago