उत्तराखण्ड

एसएसपी दून अजय सिंह ने भू-माफियाओं के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई

भू- माफियाओं पर एसएसपी दून का कसता शिकंजा

NRI महिला की करोड़ो की संपत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उस पर कब्जे का प्रयास करने वाले शेरखान गिरोह के विरुद्ध जारी है एसएसपी दून का एक्शन

सहारनपुर के शेरखान गिरोह का शातिर सदस्य मो० अकबर आया दून पुलिस की गिरफ्त में

पूर्व में शेरखान गैंग के मुख्य सदस्य सोनू मूंछ सहित 04 अभियुक्तों को दून पुलिस भेज चुकी है सलाखों के पीछे

एसएसपी के निर्देशन में गिरोह के सरगना शेरखान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम उत्तर प्रदेश में दे रही है दबिश, जल्द होगी गिरफ्तारी

थाना राजपुर

दिनांक 21/11/2024 को श्रीमती सुमन देवी निवासी किशनपुर थाना राजपुर देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर तहरीर दी कि उनकी सहेली श्रीमती रितु मेहता द्वारा किशनपुर स्थित उनके जमीन व बंगले की देखरेख हेतु उनको रखा गया था।  शेरखान नाम के एक व्यक्ति द्वारा अपने साथियों के साथ उक्त जमीन व बंगले के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उस पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु०अ०सं०- 256/24, धारा 329(4)/62 BNS, 420/467/468/471/120(b) भादवी बनाम शेरखान व अन्य के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

जमीनी धोखाधड़ी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु एसएसपी देहरादून सभी थाना प्रभारी को धोखाधड़ी से संबंधित सभी विवेचनाओं का जल्दी निस्तारण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में दर्ज अभियोग में विवेचक द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही हेतु रजिस्ट्री कार्यालय देहरादून, राजस्व विभाग व विभिन्न बैंकों से विवेचना से संबंधित दस्तावेज प्राप्त किए गए तथा प्राप्त दस्तावेजों से अभियोग से संबंधित साक्ष्य संकलित करते हुए धोखाधड़ी में शामिल गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु सुराग रस्सी -पतारसी करते हुए जानकारी एकत्रित की गई तथा मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त मुकदमे से संबंधित गिरोह के 04 अभियुक्तों 1- विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ, 2- विनोद कुमार उर्फ के०डी०, 3- महेश चौहान 4- प्रमोद गिरी को दिनांक 27/12/24 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ व साक्ष्य संकलन के आधार पर धोखाधड़ी में सहरानपुर निवासी एक अभियुक्त अकबर का नाम प्रकाश में आया था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा सुराग रस्सी पत्ता रस्सी करते हुए आज दिनांक 01/02/2025 को अभियुक्त मोहम्मद अकबर को मुखबिर की सूचना पर जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ का विवरण

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वे सभी शेरखान के लिए काम करते है, जिसके द्वारा जमीनों पर कब्जा करने के लिए एक गिरोह बना रखा है, जिसमे करीब 10-12 लोग शामिल है। उनके गिरोह द्वारा शहर में खाली जमीन व मकान, जिस पर कोई नहीं रहता है, की रैकी उक्त जमीन व मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार किये जाते है , तथा उक्त फर्जी दस्तावेजो को आधार बनाकर उक्त जमीन व मकान पर कब्जा किया जाता हैं। उनके द्वारा पूर्व में शहर में कई जमीन व मकानो में इसी तरीके से कब्जा किया गया है।

अभियुक्त से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा ऐसी सभी जमीनों तथा मकानों, जिनमे गिरोह द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कब्जा किया गया है, उनकी भी जांच की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त

मो० अकबर पुत्र अब्दुल वहीद निवासी मकान नंबर 131 नूर बस्ती, थाना सिटी कोतवाली, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 36 वर्ष।

पुलिस टीम

1- उ०नि० पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर
2- उ०नि० प्रवेश रावत
3- उ०नि० बलबीर सिंह
4- कां० सुशील

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago