उत्तराखण्ड

डीएम सविन बंसल का सराहनीय कदम, सरकारी अस्पताल में मरीज बनकर किया निरीक्षण

ऋषिकेश:–  डीएम सविन बंसल का ऋषिकेश तहसील में जन सुनवाई का कार्यक्रम प्रस्तावित था, कार्यक्रम से पहले वो खुद वाहन चलाकर अचानक सरकारी अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने मरीज बनकर पहले अपने लिए पंजीकरण का पर्चा बनवाया, फिर तमाम डॉक्टर के कमरों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमएस सहित पांच डॉक्टर अपने कमरे से नदारद दिखाई दिए, जिस पर उन्होंने तत्काल उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए।

डीएम सविन बंसल ने आईसीयू में ताला लगा होने पर नाराजगी जताई और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था नहीं होने पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सफाई एजेंसी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। साथ ही काउंटर के अंदर काम करने वाले अधिकारी भी नदारद दिखाई दिए।

इसके बाद डीएम सविन बंसल ने एआरटीओ दफ्तर का भी निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने एआरटीओ को व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए। वहीं, निर्देशों का पालन नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी, आरटीओ कार्यालय परिसर में बेवजह घूमने वाले लोगों का जमावड़ा दिखाई दिया। निरीक्षण के बाद डीएम तहसील सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे, कार्यक्रम में सैकड़ों लोग अपनी-अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर समाधान के लिए पहुंचे। डीएम ने एक-एक करके लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए।

डीएम सविन बंसल ने बताया कि अधिकारियों को दफ्तर में समस्याओं का समाधान करने के लिए बैठाया गया है, जो अधिकारी लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जल्द ही दोबारा जनसुनवाई कार्यक्रम किया जाएगा। जिन समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं उन पर भी सवाल जवाब होंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago