उत्तराखण्ड

कमिश्नर दीपक रावत ने जीएसटी ऑफिस का किया औचक निरीक्षण, विभाग में मचा हड़कंप

हल्द्वानी – आयुक्त दीपक रावत ने काठगोदाम स्थित सेल्स टैक्स कार्यालय (राज्य कर भवन ) का औचक निरीक्षण किया। बायोमेट्रिक मशीन की जांच में पाया गया की विभाग द्वारा इसे अपडेट नही किया गया है। कार्मिकों के विभाग से सेवानिवृत, तबादला हो जाने के बाद भी कार्मिकों के नाम बायोमेट्रिक मशीन में दर्ज हैं। इसके साथ ही नए कार्मिकों के नाम भी मशीन में नहीं दर्ज किया गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में सभी सरकारी कार्यालयों में समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि यह पता चल सके सरकारी कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद है या नहीं, क्योंकि सरकारी कार्यालय में जनता से जुड़े कई सारे मामले होते हैं। ऐसे में जरूरी है सभी अधिकारी व कर्मचारी समय से उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी मौके पर गायब दिखे हैं, जिनके अवकाश पत्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होेंने सभी विभागियों अधिकारियों व कर्मचारियों को समय से कार्यालय में पहुॅचने व अपने दायित्वों का पूर्ण जिम्मेदारियों से निर्वहन करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही बायोमेट्रिक मशीन को अद्यतन करने के निर्देश दिए।

इसी दौरान दमुवाढूंगा हल्द्वानी स्थित अंबेडकर पार्क का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम द्वारा 279.84 लाख रुपए की लागत से निर्मित अंबेडकर पार्क की व्यवस्थाओं का आंकलन किया। अंबेडकर पार्क में बनी ओपन जिम में व्यायाम करने आए लोगों से पार्क की व्यवस्थाओं को सुधारने के बारे में भी पूछा।

आयुक्त ने नगर आयुक्त को पार्क में व्यायाम करने आए लोगों के लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था करने तथा पार्क में प्लांटेशन व नियमित साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्क में लाइट व पानी सप्लाई के लिए लगे खुले तारों को देख कर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि 03 दिन के भीतर पार्क की देख-भाल में लगे माली व सुरक्षाकर्मी आदि के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाए। नगर निगम द्वारा अंबेडकर पार्क में अच्छा कार्य किया गया है। जिसका लाभ स्थानीय लोगों द्वारा लिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, जेसी स्मिता, डीसी हेमलता के साथ ही अन्य लोग उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago