नैनीताल:- नैनीताल जिले के खूपी गांव का कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने निरीक्षण किया। इस दौरान कमिश्नर ने खूपी गांव के लोगों से उनकी समस्याएं सुनी। बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कमिश्नर को शिकायत की। कमिश्नर ने मौके पर संबंधित अधिकारी को फोन करवाकर निर्देश दिए।
खूपी गांव में निरीक्षण के दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनी और उसका समाधान जल्द करने का आश्वासन दिया। इस दौरान कमिश्नर ने ग्रामीणों को कहा कि खूपी गांव की सड़क, बिजली, शिक्षा, पानी और स्वास्थ्य व्यवस्था देख लिया गया है। इस दौरान कमिश्नर दीपक रावत को सुनने के लिए आसपास ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
निरीक्षण के दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने रास्ते में लगे पेड़ और घर जाकर एक महिला से उनके जानवारों के बारे में जानकारी ली। साथ ही भैंस और गाय के दूध का रेट भी जाना। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मुर्गी पालन करने वाली महिला से बातचीत करके मुर्गियों के बारे में जानकारी लीं और अपने स्कीम के बारे में भी बताया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…