उत्तराखण्ड

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ.आर राजेश कुमार ने  चारधाम यात्रा के लिए होटलों और दुकानदारों को दिए निर्देश

उत्तराखंड:-  आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ.आर राजेश कुमार ने आज चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं शुद्ध भोजन के लिए होटल संचालकों और दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होटलों-ढाबों में सफाई और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच होगी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव ने सभी जिलों के संबंधित अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर विक्रय हो रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद्य कारोबारी प्रतिष्ठान पर नियमानुसार निर्धारित फूड सेफ्टी डिस्पले बोर्ड प्रर्दशित करेगा। डॉ.आर राजेश कुमार ने बताया कि राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला रूद्रपुर को चारधाम यात्रा से संकलित किये गये नमूनों की जांच प्राथमिकता से करने का आदेश दिया है। प्रत्येक सप्ताह नमूनों की जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई जायेगी।

जिसके बाद दोषी पाये जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए गढ़वाल मण्डल के उपायुक्त आर.एस रावत को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी चारधाम यात्रा में प्रतिदिन खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के कार्यों का पर्यवेक्षण कर मुख्यालय को अवगत करायेंगे। डा. आर राजेश कुमार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्ग पर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में स्वच्छता संबंधी मानकों के पालन के लिए नियमित निरीक्षण और सैंपलिंग के आदेश दिए गये हैं। आधिकारी और नोडल अधिकारी इस संबंध में रिपोर्ट समय समय पर उपलब्ध कराएंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago