उत्तराखण्ड

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में हुई निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर वर्चुअल बैठक

उत्तराखंड:- प्रदेश में शहरी निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के चयन के लिए भाजपा जल्द पर्यवेक्षक तैनात करेगी। निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल बैठक में यह निर्णय लिया गया। तय हुआ कि सभी पार्टी नेता और कार्यकर्ता सात दिन के शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोगों के नाम मतदाता सूचियों में दर्ज कराएंगे।  प्रदेश पार्टी मुख्यालय से संचालित वर्चुअल बैठक में स्थानीय प्रकोष्ठ को संगठन के साथ समन्वय बनाकर बूथ समितियों में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। भट्ट ने साफ किया कि निकाय चुनाव हमारी प्राथमिकता है। मतदाता सूची में विसंगतियां पाए जाने के कारण चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हुई है। इसको देखते हुए पार्टी एवं अन्य पक्षों के सुझाव पर आयोग सूचियों में सुधार के लिए एक सप्ताह का कैंप लगा रहा है।

लिहाजा, सबको एकजुट हो कर अधिक से अधिक लोगों के नाम सूची में शामिल कराने हैं। उन्होंने पार्टी के स्थानीय प्रकोष्ठ को बूथों की संरचना दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इनकी संरचना लोकसभा, विधानसभा चुनावों से अलग होती है। बूथ कमेटी की संरचना में प्रत्येक वर्ग का समायोजन सुनिश्चित हो।  पार्टी प्रत्याशियों के चयन पर उन्होंने साफ किया कि शीघ्र ही पर्यवेक्षक की नियुक्त कर जिलों में भेजा जाएगा। उन्होंने अपेक्षा की कि अभी से एससी, एसटी, ओबीसी, महिला आदि वर्गों के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए अच्छे दावेदारों के नामों पर विचार हो जाए। कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से नाम सामने आएं। उन्होंने कमेटी बनाकर वार्डों एवं मंडल में पदाधिकारियों को बैठक करने के निर्देश दिए। कहा कि उम्मीदवारी के लिए सभी को आवेदन करना अनिवार्य है।

तय नामों के पैनल पर अंतिम निर्णय राज्य संसदीय बोर्ड लेगा। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने आयोग की प्रक्रिया की जानकारी दी। बैठक में नगर निकाय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। महेंद्र भट्ट ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ ही स्थानीय विकास के काम लोगों के बीच ले जाने का भी आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा, लोकसभा चुनाव में की गई मेहनत को हमें निकाय चुनाव तक जारी रखना हैं। प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक हम सभी को समन्वय बनाते हुए पूर्व की भांति निकाय चुनाव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

9 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

9 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

9 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

9 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

9 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

9 months ago