अपर सचिव तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी उड्डयन सी.रविशंकर ने हेलीकॉप्टर हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहे आर्यन एविएशन हेलीकॉप्टर कंपनी के हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में पायलट सहित 7 लोगों की मृत्यु हुई है। दुर्घटना आज प्रातः लगभग 11:40 बजे हुई। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में कैप्टन अनिल (मुंबई निवासी) सहित गुजरात के तीन और कर्नाटक, झारखण्ड के एक-एक यात्री सवार थे।
एक अन्य यात्री के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए जिलाधिकारी स्तर पर जांच बिठाई गई है। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ तथा पुलिस की टीम द्वारा घटनास्थल पर रेस्कयू व रिकवरी ऑपरेशन संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी उपस्थित रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…