उत्तराखण्ड

निरीक्षण पर पहुंचे स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार के सामने रखी छात्राओं ने अपनी परेशानी…सचिव ने दिए अधिकारियो को व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश

उत्तराखंड सरकार साल 2024 तक राज्य को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य लेकर कार्य कर रही है। राष्ट्रपति द्वारा 09 सितम्बर, 2022 को निःक्षय मित्र टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई। इसके अन्तर्गत 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य सरकार की प्रतिबद्धता से 2024 तक प्रदेश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य लिया गया है।

इसके लिए सभी लोगों को सहयोग करने की जरूरत है। राज्य के प्रभारी स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने आज टीवी केन्द्र पहुंचकर सात साल की टीबी रोगी जोया के निःक्षय मित्र बनते हुए उसे गोद लिया और उन्हें मासिक पोषण किट वितरित की। राज्य के टीबी रोगियों में 80 प्रतिशत द्वारा गोद लिए जाने की सहमति दी है।

अब यह हम सबका दायित्व है कि हम उन्हें रोग मुक्त करने के अभियान से जुड़े इसके लिए सामाजिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा। पहले टीबी रोग को खतरनाक माना जाता रहा है किंतु आज जांच एवं अनुसंधान प्रक्रिया की उपलब्धता से इस रोग को दूर करने के साधन उपलब्ध हो गए हैं। इस मौके पर प्रभारी स्वास्थ्य सचिव ने कहा स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए उत्तराखंड को टीबी मुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी से जड़ से समाप्त करने का संकल्प लेना होगा।

आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, गैर सरकारी संगठनों, सामाजिक संस्थानों आदि से आह्वान किया कि वे टीबी रोगियों की सहायता करने के लिए निःक्षय मित्र बनें। हमें इस चुनौती को स्वीकार करते हुए प्रत्येक टीबी रोगी का मित्र बनकर उसके इलाज, पोषण में सहयोग करना होगा ताकि हमारा प्रदेश टीबी मुक्त हो सके।

विगत माह राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान शुरुआत कर चुके हैं। इस अभियान के शुरूआत होने के अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने टीबी रोगियों की सहायता हेतु निःक्षय मित्र बनते हुए 21 टीबी रोगियों को गोद लिया और उन्हें मासिक पोषण किट वितरित की थी।

प्रभारी स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने इस दौरान नर्सिंग कॉलेज, छात्रावास, छात्रावास के निर्माण की भवन, चिकित्सा शिक्षा विभाग व 108 सेवा का औचक निरीक्षण किया। नर्सिंग कॉलेज में छात्र छात्राओं ने उनसे मूलभूत समस्याओं को लेकर शिकायतें की। जिसको जल्द दूर करने का स्वास्थ्य सचिव ने आश्वासन दिया। छात्रावास मैं व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश प्रभारी स्वास्थ्य सचिव डॉ राजेश कुमार ने अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही नर्सिंग कॉलेज के निर्माणाधीन भवन के निर्माण में हो रही देरी को लेकर निर्णय अधिकारी जवाब तलब किया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago