उत्तराखण्ड

नारायणबगड़ में पहुंचे गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल, रोड शो में हुए शामिल

उत्तराखंड:-  उत्तराखंड में गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल आज सोमवार को नारायणबगड़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां रोड शो किया। उन्होंने जनता से संपर्क कर समर्थन देने की अपील की। इस दौरान मुख्य बाजार में उनके समर्थन में आयोजित की गई जनसभा में गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आम आदमी मंहगाई, बेरोजगारी जैसी तमाम समस्याओं से जूझ रहा है।

मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर पहाड़ के युवाओं के सेना में जाने के सपने को चकनाचूर किया है। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परखाल तिराहे पर गाजे बाजे के साथ गोदियाल का स्वागत किया।  इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता बिजेन्द्र रावत, राकेश चमोली, देवराज रावत, संदीप पटवाल,गिरीश कण्डवाल,पूर्व प्रमुख अंशी नेगी, खेमराम कोठियाल, लक्ष्मण लाल टम्टा, प्रेम सती, धीरेंद्र रौतेला, दिनेश सती समेत बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र रावत ने किया।

साथ ही गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने  चमोली जनपद की थराली विधानसभा के देवाल स्थित मुख्य बाजार में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में क्षेत्र की माताओं, बुजुर्गों, युवाओं व बच्चों का बड़ी संख्या में आशीर्वाद प्राप्त किया। तलवाड़ी मुख्य बाजार में जनसम्पर्क अभियान एवं जनसभा में संबोधन किया, साथ ही उन्होंने थराली के मुख्य बाजार में जन सम्पर्क अभियान करते हुए कहा जनता का हर स्तर पर समर्थन मिल रहा है। जनता इस बार बाहरी लोगों को हराने का मन बना चुकी है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago