उत्तराखण्ड

कांग्रेस को पालिकाओं में कुछ उम्मीदें, निगमों में निराशा का सामना

निकाय चुनाव में कांग्रेस नगर निगमों में अपनी हार का गम इस बार भी दूर नहीं कर पाई। लेकिन, पिछले निकाय चुनाव की तुलना में नगर पालिका व नगर पंचायतों में बढ़त बनाकर थोड़ी खुशी जरूर मिली है। कई निकायों में सत्तारोधी रुझान को भुनाने में कांग्रेस कामयाब नहीं रही। इसका फायदा निर्दलीय उम्मीदवारों को मिला।नगर निकाय चुनाव से कांग्रेस 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक संदेश देने की कोशिश में थी। कांग्रेस दिग्गज भी सत्तारोधी रुझान व डबल इंजन सरकार की नाकामियों को लेकर निकाय चुनाव में जीत का दावा कर रही थी। लेकिन, नगर निगमों में मेयर पद पर कांग्रेस का प्रदर्शन उम्मीदों के विपरीत रहा। रात नौ बजे तक चुनाव नतीजों के रुझान पर 11 नगर निगमों में से एक मात्र हल्द्वानी नगर निगम में मेयर पद कांग्रेस व भाजपा के मुकाबला रोचक बना है। मतगणना के अलग-अलग राउंड में कभी कांग्रेस को बढ़त मिली है तो कभी भाजपा आगे है।वर्ष 2018 के निकाय चुनाव में कांग्रेस को हरिद्वार व कोटद्वार नगर निगम में मेयर पद पर जीत मिली थी। जबकि 20 नगर पंचायत व नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। पिछले निकाय चुनाव की तुलना में इस बार नगर पालिका और नगर पंचायतों में कांग्रेस को बढ़त मिली है। समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस ने नगर पालिका पुरोला, बेरीनाग, रानीखेत, भवाली, भीमताल, बाजपुर, गौचर, ज्योतिर्मठ, विकासनगर, धारचूला, डीडीहाट, नैनीताल और 13 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद जीत हासिल की है।ग्रीष्मकालीन राजधानी में कांग्रेस ने लहराया परचम
प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में कांग्रेस ने परचम लहराया है। नगर पंचायत गैरसैंण में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। इसके अलावा, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि, स्वर्णाश्रम जौंक, सतपुली, थैलीसैंण, झबरेड़ा, भगवानपुर, थराली, गैरसैंण, नंदानगर घाट, गरुड़, द्वाराहाट, भिकियासैंण में अध्यक्ष पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

निकाय चुनाव में जनादेश को कांग्रेस स्वीकार करती है। कांग्रेस ने निकायों में अच्छा प्रदर्शन किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत के साथ चुनाव लड़ा। कई नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। कई निकायों में जारी मतगणना के रुझान में कांग्रेस प्रत्याशी आगे हैं।
– करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago