देहरादून;- बागेश्वर उपचुनाव के लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान पर अब कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी और शीशपाल सिंह बिष्ट ने पलटवार किया है। पार्टी प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी और शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि बागेश्वर उपचुनाव में महेंद्र भट्ट बार-बार अपने बयानों में कह रहे हैं कि कांग्रेस ने बागेश्वर उप चुनाव में जो प्रत्याशी उतारा है, वह आम आदमी पार्टी से आयात किया गया है। कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है।
उन्होंने कहा की महेंद्र भट्ट बताएं कि छह साल से भाजपा सरकार प्रदेश में विद्यमान है। मंत्रिमंडल में आधे से अधिक मंत्री पद पर आसीन लोग कांग्रेस से आयात किए हुए हैं। क्या इसका मतलब यह निकाला जाए कि भाजपा के पास काबिल विधायकों की कमी है। उनका अपने विधायकों पर से उसका विश्वास उठ चुका है। उन्होंने कहा कि सतपाल महाराज, रेखा आर्य, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा और कुछ अन्य कांग्रेस के लोग जो 2017 से 2022 के बीच कैबिनेट में मंत्री पद पर रहे। सभी कांग्रेस से ही भाजपा में गए थे। वर्तमान में भाजपा के 47 में से 15 से अधिक विधायक कांग्रेस पृष्ठभूमि के हैं।
पूर्व में चंदन राम दास को भी भाजपा ने कांग्रेस से ही आयात किया था। महेंद्र भट्ट को दूसरे के घरों में झांकने से पहले अपने घर में देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले छह सालों में प्रदेश में जितने भी उपचुनाव हुए हैं, उसमें भाजपा ने परिवारवाद को बढ़ावा देते हुए दिवंगत विधायकों के परिजनों पर ही दांव लगाया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…