उत्तराखण्ड

कांग्रेस नेता राजीव महर्षि ने लोकसभा चुनाव परिणामों पर जताया विरोध

उत्तराखण्ड:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने लोकसभा चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी सरकार की जन विरोधी, किसान विरोधी, बेरोजगार विरोधी, महिला विरोधी एवं संविधान विरोधी नीतियों के खिलाफ जनादेश दिया है।

 

राजीव महर्षि ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में जिस प्रकार देश की जनता को अपनी हिटलरशाही से प्रताड़ित किया उसका जवाब देशवासियों ने देशभर में भाजपा के खिलाफ मतदान के रूप में दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पिछले दो कार्यकालों में महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम पर रही है। आम जरूरत की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं तथा आम आदमी को दो जून की रोटी के लिए संघर्ष करना पड रहा है। देश में बेरोजगारों की फौज दिन प्रतिदिन बढती जा रही है। मोदी सरकार ने अग्निवीर जैसी योजना लागू कर देश के नौजवानों का भविष्य चौपट करने का काम किया है। देश के किसानों को अपनी जायज मांगों के लिए खेती का काम छोड कर सडकों पर उतरना पड़ रहा है किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम नहीं मिलने के कारण कर्ज में डूबा किसान आत्म हत्या को मजबूर हो रहा है।

मोदी सरकार का बेटी पढाओ-बेटी बचाओ का नारा जुमला साबित हुआ है आज महिलाओं पर बढते अत्याचारों से महिलायें अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के शासन की हिटलरशाही से समाज का प्रत्येक वर्ग पीड़ित है। धर्म के नाम पर समाज में वैमनस्यता फैलाने की कुचेष्टा की जा रही है। विपक्ष द्वारा आम जनता की आवाज उठाने पर उनके खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का बेजा दुरुपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि देश की जनता मोदी की हिटलरशाही से निजात पाना चाहती थी इसीलिए उसने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ जनादेश दिया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago