उत्तराखण्ड

कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा- मोदी सरकार के बजट ने आम लोगों को किया निराश

देहरादून:- वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने केंद्र सरकार के बुधवार को संसद में पेश बजट को बेहद निराशाजनक और जनविरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि बुनियादी मुद्दों को ताक पर रख कर मोदी सरकार ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है, बजट में न तो रोजगार की बात है, न युवाओं के लिए कोई राहत है और न किसानों को राहत देने की कोई कोशिश ही की गई है। महर्षि ने कहा कि शिक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बजट में बीते साल की अपेक्षा कटौती की गई है। यही नहीं अल्पसंख्यक कल्याण योजना पर भी कैंची चला दी गई है जबकि मोदी सरकार सबका साथ का ढोल पिछले नौ साल से पीट रही है।

महर्षि ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने आम लोगों को राहत देने की कोशिश भी नहीं की है जबकि मौजूदा दौर में आम लोग भीषण महंगाई से कराह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा के बजट में कटौती करके अपने जनविरोधी चेहरे से खुद नकाब हटा दिया है। ग्रामीण क्षेत्र में संकटग्रस्त लोगों को राहत के लिए शुरू की गई योजना में लगभग चालीस फीसदी की कटौती समझ से परे है। देश को विश्व गुरु बनाने का सपना दिखाने वाली सरकार गरीब आदमी के मुंह से निवाला छीनने पर उतारू है। जनता समय पर फैसला करेगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago