उत्तराखण्ड

मंत्री सतपाल महाराज ने अपने क्षेत्रवासियों को दी 100 करोड़ 70 लाख की योजनाओं की सौगात

एकेश्वर: प्रदेश के पंचायती राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र एकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत संतूधार में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले हॉस्पिटल के साथ-साथ 60 लाख की लागत के कुल 6 पंचायत भवनों सहित कुल 100 करोड़ 70 लाख की योजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण किए।  प्रदेश के पंचायती राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के पहले दिन बुधवार को एकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत संतूधार में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 बैड के शिवहरी उत्तराखण्ड फाउन्डेशन हॉस्पिटल का शिलान्यास करने के साथ-साथ राजीव नवोदय विद्यालय परिसर में कुल 60 लाख की लागत से बनने वाले ग्राम पंचायत कोटा, बल्यूली, ग्वाण तल्ला, जैंतोली मल्ली, भैड़गांव, पवौली सहित 10-10 लाख की लागत के 6 ग्राम पंचायत भवनों का शिलान्यास किया।

इसके अलावा महाराज ने राजीव नवोदय विद्यालय छात्रावास भवन मुख्य परिसर में 10 लाख की विधायक निधि से कराये गये मरम्मत कार्यों का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर भाजपा पौड़ी जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, शिव फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ० शिव हरि, मण्डल एकेश्वर अध्यक्ष गणेश रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वेद प्रकाश वर्मा, एकेश्वर ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य पुष्कर जोशी, जिला पंचायत सदस्य सीमा सजवाण, बीरोंखाल भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम पाल, पोखड़ा मंडल अध्यक्ष प्रभुशरण बुड़ाकोटी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र डंडरियाल, जिला मंत्री महिपाल नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख मुकेश कंण्डारी, पाबौ, मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी, उपजिलाधिकारी संदीप, राजीव नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य वन्दना, भारद्वाज सहित समस्त प्रधान, बीडीसी सदस्य उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago