देहरादून में बारिश का कहर देखने को मिला, रायपुर के मालदेवता क्षेत्र में बादल फटने से हुई क्षति और लोगों के हताहत होने की खबर सुनते ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश उपाध्याक्ष मथुरादत्त जोशी एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने घटनास्थल दौरा का किया।
प्रदेश में बारिश का दौर जारी है, बारिश लोगों पर आफत बनकर टूटी है, कई जगह आपदा ने लोगों को बेघर कर दिया है, बारिश के कारण चारधाम मार्ग पर कई स्थानों पर यातायात बाधित है, वहीं राजधानी देहरादून में भी बारिश का कहर देखने को मिला, भारी बारिश से जमीन से लेकर हवाई सफर तक बाधित हो गए हैं और प्रदेश के कई संपर्क मार्ग बाधित होने से लोगों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है।
देहरादून जिले के पास मालदेवता में तड़के बादल फट गया, जिससे क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचा है। मालदेवता रोड स्थित एक होटल में लगातार बारिश के बाद पानी घुस गया। रायपुर से थानों को जोड़ने वाला पुल भी बह गया है। इससे सैकड़ों गांवों का संपर्क राजधानी से कट गया है। वहीं भारी बारिश से शहर के टपकेश्वर मंदिर के भीतर मलबा आने से मंदिर में तबाही मची है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…