देहरादून:- उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मीडिया पैनलिस्ट राजीव महर्षि ने उच्चतम न्यायालय द्वारा ‘मोदी’ सरनेम मानहानि मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने पर कहा कि यह न्याय की जीत है। महर्षि ने कहा कि कांग्रेस को देश की न्यायिक प्रणाली पर पूरा भरोसा है और हमें इसीलिए न्याय की उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
महर्षि ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले से कांग्रेस पार्टी के साथ ही देश की जनता भी खुश है। इस निर्णय के बाद लोगों का न्यायिक प्रणाली पर विश्वास दृढ़ हुआ है। महर्षि ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अब किसी भी तरह की सरकार का दबाव नहीं है। राहुल इस अग्निपरीक्षा में सफल होकर मजबूत नेता के रूप में उभरे हैं। यह सत्तारूढ़ दल के लिए खतरा है, उन्हें इस बात को समझ लेना चाहिए कि अब राहुल गांधी को वे लोग रोक नहीं पाएंगे और 2024 के लोकसभा चुनाव में इसका परिणाम सामने आ जाएगा।
कांग्रेस नेता महर्षि ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद भाजपा बैकफुट पर आ गई है, उसकी राहुल गांधी को रोकने की हर कोशिश नाकाम हो गई है। अभी तक तंज कस रहे भाजपा नेताओं को जल्द नजर आएगा कि आने वाले दिनों में विपक्ष का गठबंधन INDIA बहुत मजबूत होगा और अहंकारी भाजपा की सत्ता से विदाई करेगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…