उत्तराखण्ड

दून में नाबालिक लड़की की मौत को लेकर कांग्रेस प्रतिपक्ष ने जताई भारी नाराजगी, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल किए खड़े

देहरादून:-  राजधानी देहरादून में गुरुवार को हैरतअंगेज कर देने  वाली घटना सामने आई ।जहां एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। कांग्रेस विधायकों को जैसे ही घटना का पता चला, तभी नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ अधिकतर विधायक सदन की‌ कार्यवाही को छोड मौके पर पहुँचे। जहां उन्होंने क़ानून व्यवस्था के ख़िलाफ़ नाराज़गी व्यक्त की। घटना पर कांग्रेस के विधायको का कहना है कि नाबालिग से काम कराया जा रहा था, जिसकी भनक तक पुलिस को नहीं थी। साथ ही कांग्रेस ने रेप के बाद हत्या करने का अंदेशा भी व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।

वहीं देहरादून एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि एक नाबालिग लड़की ने आत्महत्या की है। यह बिहार की रहने वाली है जो फ्लैट के काम करती थी। आज अचानक उस लड़की ने आत्महत्या कर ली। अभी मामले की जांच की जा रही है।   सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं, फ्लैट में रहने वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कांग्रेस के तमाम विधायक घटना स्थल से लेकर थाना नेहरू कालोनी पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित पक्ष को न्याय दिये जाने की बात कही। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार का लॉ एंड ऑर्डर फेल हो चुका है, जिसको लेकर विपक्ष लगातार सवाल खड़े कर रहा है।

लेकिन क़ानून व्यवस्था ही है जो सुधारने का नाम नहीं ले रही है। विपक्ष के विधायकों का सदन की कार्रवाई को छोड़ कर सड़क पर आने को मजबूर होना पड़ा जो बताता है कि क़ानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष में कितनी नाराज़गी है। धर्मपुर विधायक विनोद चमोली भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से बात की।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago