उत्तराखण्ड

कांग्रेस का प्रदर्शन बढ़ती महंगाई और पेपर लीक के खिलाफ उठाई आवास

देहरादूनः केंद्र और राज्य सरकार पर गवर्नेंस की विफलता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने मंगलवार को सरकार के खिलाफ प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई, पेपर लीक, चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाते हुए देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी में सरकार का पुतला दहन किया।

देहरादू में भाजपा के महानगर अध्यक्ष जसविंदर गोगी ने कहा कि 2014 में मोदी सरकार ने देश की जनता से महंगाई कम करने का वादा किया। लेकिन महंगाई निरंतर बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जब से सत्ता में आई है, तब से लेकर आज तक समूचा देश महंगाई से त्रस्त है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार गवर्नेंस के मामले में पूरी तरह विफल साबित हुई है। एक तरफ पेपर लीक और नीट परीक्षा में गड़बड़ी जैसे मामले हैं। दूसरी तरफ टोल टैक्स, दूध समेत आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। दूध और टोल टैक्स पहले से ही बढ़े हुए थे। लेकिन चुनाव संपन्न होते ही फिर से दाम बढ़ा दिए गए।

गोगी ने चारधाम यात्रा में यात्रियों को हो रही असुविधाओं का भी मामला उठाया और कहा कि चारधाम यात्रा में भारी अव्यवस्थाएं हैं। जिसकी वजह से श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और व्यवसायियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा की शुरुआत से ही सरकार चारधाम यात्रा में व्यवस्थाएं नहीं बना पाई। लेकिन सरकार का ध्यान यात्रा में व्यवस्थाएं बनाने का नहीं, बल्कि केदारनाथ धाम में थार की व्यवस्था करने की तरफ है।

उधर हरिद्वार में भी नीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में भाजपा सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के राज में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। आए दिन परीक्षा पेपर लीक हो रहे हैं और सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। भाजपा सरकार के राज में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। सरकार इन सब पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है।  बढ़ती महंगाई के खिलाफ हल्द्वानी में भी कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका है। विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में बुद्ध पार्क में प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते हुए कहा कि पहले बिजली के दामों में वृद्धि कर आम जनता की कमर तोड़ दी है। केंद्र और राज्य सरकार महंगाई पर कोई भी नियंत्रण नहीं कर पा रही है। उधर चुनाव खत्म होते सरकार ने फिर से महंगाई बढ़ाना शुरू कर दिया है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago