उत्तराखंड में धामी सरकार के 100 दिन पूरे होने को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने भाजपा सरकार पर सवाल खड़े किए है। कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा 60-65 दिन तो सीएम धामी के इसी में चले गये कि सीएम धामी को कौन सी सीट से जिताया जाए और सीट तय होने पर पूरा संगठन और सरकार उस सीट पर जनता को भ्रमित करने में लग गया कि कैसे जीता जाए, उसके बाद बचे हुए दिनों में कोई भी ऐसी योजना धामी सरकार नहीं लायी है जो संकल्प पत्र में लिखा हो और प्रदेश में बढ़ती महंगाई , बेरेज़गारी भी कम नहीं हुयी है।
आज प्रदेश उन राज्यों में शामिल हो चुका है जहाँ बेरोजगारी दर ऊँचे लेवल पर है , प्रतिमा सिंह का कहना है कि जो बाते संकपल पत्र में नहीं थी वो सरकार ने दुष्टीकरण की राजनीति करने के लिए उन बातों पर कमेटी बिठा दी , और जो बातें संकल्प पत्र में थी जैसे भू – क़ानून को लेकर सरकार ने कोई फ़ैसला नहीं किया सरकार शांत है गैरसैंण में सत्र होने वाला था सरकार वो भी नहीं करा सकी । प्रवक्ता ने कहा कि सरकार के ये 100 दिन एक ट्रेलर है और पिक्चर आपको पूरे पाँच साल यहीं देखने को मिलेगा कि सरकार अपने संकल्प पत्र पर किए हुए वादे धरातल पर नहीं होंगे और सीएम धामी अपने हितों को साधने का प्रयास करते रहेंगे ।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…