उत्तराखण्ड

कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में हुए शामिल

उत्तराखंड कांग्रेस में इस्तीफों का सिलसिला थम ही नहीं रहा। चुनाव से पहले पार्टी के कई चर्चित चेहरे इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं, आज नैनीताल लोकसभा सीट पर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा के अंतर्गत कालाढूंगी विधानसभा सीट से 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े महेश चंद्र शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। महेश को शामिल कराने के लिए भाजपा ने बंद दरवाजे फिर से खोले हैं। महेश शर्मा ने 2017 में भी विस का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था। उनके कांग्रेस छोड़ने का कारण कांग्रेस नेता प्रकाश जोशी से चली आ रही राजनीतिक अदावत को माना जा रहा है। कांग्रेस ने प्रकाश जोशी को नैनीताल लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।

महेश शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक व सांसद नरेश बंसल ने उन्हें फूलमाला व पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई। सूत्रों के मुताबिक महेश शर्मा को भाजपा में लाने में कालाढूंगी से पार्टी विधायक बंशीधर भगत व महेंद्र अधिकारी की अहम भूमिका मानी जा रही है। अधिकारी ने ही इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात की थी। हालांकि पार्टी नई ज्वाइनिंग के लिए दरवाजे बंद कर चुकी थी, लेकिन दोनों नेताओं के आग्रह पर पार्टी ने ज्वाइनिंग के लिए फिर से दरवाजे खोले। इसमें पार्टी के लोस प्रत्याशी अजय भट्ट की भूमिका भी बताई जा रही है। महेश शर्मा के साथ उनकी पत्नी नैनीताल की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमलेश शर्मा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पूरन सिंह खनी, पूर्व जिला अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन कुंदन सिंह बोहरा, नैनीताल कांग्रेस महासचिव सोहन सिंह नेगी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रदीप नेगी समेत कई जन प्रतिनिधि भाजपा में शामिल हुए। 2022 के विस चुनाव में शर्मा को 42 हजार से अधिक वोट मिले थे। भारतीय धार्मिक एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र जाजेड़ी, रविंद्र, हरिओम चौधरी, दीपक थपलियाल, मनजीत सिंह रावत समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली ।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago