कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी का होमवर्क देखेंगी। 10 व 11 फरवरी को उत्तराखंड दौरे पर वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, विधायकों, पूर्व मंत्रियों व विधायकों, जिलाध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठक कर चुनावी रणनीति बनाएंगी। प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी 10 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के विधायकों, पूर्व मंत्री व विधायक व 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के साथ बैठक करेंगी। 11 फरवरी को जिला व महानगर अध्यक्षों के साथ बैठक होगी। इसी दिन पांचों लोकसभा क्षेत्रों के समन्वयक और 2019 के चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के साथ बैठक होगी।
इसके बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी के घटक संगठनों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर फीडबैक लेंगी। साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर चुनाव रणनीति पर मंथन किया जाएगा। बैठक में बूथ स्तर पर संपर्क अभियान के साथ ही पार्टी के लिए चंदा देने की समीक्षा की जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…