उत्तराखण्ड

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  करन माहरा का निर्देश, जिला और ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस की बैठकें हों, भाजपा नीतियों का विरोध हो

उत्तराखंड:-  कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, जिला व महानगर अध्यक्षों को निर्देश दिए कि प्रत्येक माह जिला व ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक के लिए दिन तय किया जाए। बैठक की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को दी जाए। इसके अलावा भाजपा सरकार की नीतियों का पुरजोर तरीके से विरोध कर जनहित के मुद्दों को उठाया जाए। सोमवार को जिला व महानगर अध्यक्षों की वर्चुअल बैठक में संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश सह प्रभारी परगट सिंह, सुरेंद्र शर्मा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। माहरा ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को निर्देश दिए कि प्रदेश कांग्रेस की ओर से तय कार्यक्रमों को वरीयता के साथ लागू किया जाए।

नगर निगम चुनाव के दौरान मतदाताओं के नाम काटने पर सूचना के अधिकार के माध्यम से जानकारी मांगी जाएगी। पार्टी प्राप्त सूचना के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि 21 व 22 मार्च 2025 को कांग्रेस मुख्यालय में जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है। जिसमें बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ट्रेनर सचिन राव मेरा वोट, मेरा अधिकार अभियान को लेकर मार्गदर्शन करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा, कांग्रेस सर्व धर्म समभाव में विश्वास रखती है। गरीबों, अल्पसंख्यकों और असहाय लोगों के जनकल्याणकारी मुद्दों को लेकर कांग्रेस अपना संघर्ष करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनावों में धनबल और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग करती है। जो लोकतंत्र के लिए एक गंभीर खतरा है। बैठक में विधायक काजी निजामुद्दीन, पूर्व सचिव प्रकाश जोशी समेत सभी जिला व महानगर अध्यक्ष मौजूद रहे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश सहप्रभारी परगट सिंह ने कहा, सभी को एक टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। जिससे पार्टी संगठन को मजबूत किया जा सके। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारियों में जुट जाना चाहिए। सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा, कांग्रेस पार्टी के पास भाजपा सरकार के खिलाफ कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, जिनमें वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, यूसीसी, भू-कानून, रोजगार, कानून-व्यवस्था, पेपर लीक, और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध शामिल हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के साथ अधिक संवाद स्थापित करने की आवश्यकता है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago