उत्तराखण्ड

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा अग्निपथ योजना के खिलाफ सत्याग्रह पूरी तरह से सफल

बीते दिन राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने दावा किया कि सत्याग्रह कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह के जरिए अग्निपथ योजना का विरोध किया।

माहरा ने कहा कि यह योजना देश की सीमाओं के खिलाफ घातक और आंतरिक सुरक्षा को लेकर भी कई शंकाएं पैदा कर रही है। महज चार साल की नौकरी में कोई युवक भला सैनिक के रूप में कैसे प्रशिक्षित हो सकता है? और जब यह युवा हर प्रकार के हथियारों का इस्तेमाल सीखकर रिटायर होकर लौटेगा तो असमाजिक तत्व उसे गलत राह पर भी डाल सकते हैं।

माहरा न कहा कि बात यहीं तक नही हैं। जो युवक अग्निवीर बनकर चार साल बाद रिटायर होकर आएंगे, उनका भविष्य क्या होगा? इन बच्चों की शादी होना भी मुश्किल है। भला कौन पिता अपनी बेटी ऐसे युवक को देगा जो 21 साल की उम्र में ही रिटायर हो गया हो? इसी प्रकार भाजपा और भाजपा समर्थित लोग दावे कर रहे हैं कि रिटायरमेंट के वक्त अग्निवीर को साढ़े ग्यारह लाख रुपये की रकम मिलेगी। लेकिन आज के दौर में इतने रूपये में तो एक टैक्सी तक न आएगी। यह योजना न देश की रक्षा के उद्देश्य का पूरा करने वाली है और न ही युवाओं को रोजगार देगी। इस योजना को तत्काल वापस लेकर केंद्र सरकार केा सेना में भर्ती की पुरानी व्यवस्था ही लागू रखनी चाहिए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago