उत्तराखण्ड

दो सीट पर कांग्रेस आज करेगी प्रत्याशियों की घोषणा, दिल्ली में हुआ नामों पर मंथन

हरिद्वार और नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा बुधवार को होगी। कांग्रेस प्रदेश की पांच में से तीन संसदीय सीटों अल्मोड़ा टिहरी और गढ़वाल सीट पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। दो सीटों हरिद्वार और नैनीताल-ऊधम सिंह नगर में पेंच फंसा हुआ है।

बैठक में समीकरण पर चर्चा

मंगलवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य प्रीतम सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर दोनों सीटों के सामाजिक और राजनीतिक समीकरण पर मंथन हुआ।

हरिद्वार सीट पर दिग्गजों के नाम पर मंथन

हरिद्वार सीट पर टिकट के दावेदारों में सम्मिलित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का समर्थन किया। पार्टी ने अपने सर्वे के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत के नाम पर भी मंथन किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इस सीट पर अपने पुत्र वीरेंद्र रावत का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन पार्टी सूत्रों के अनुसार कोई विशेष अड़चन नहीं आई तो सहमति हरीश रावत के नाम पर बन सकती है।

नैनीताल सीट पर इन नामों पर मंथन

वहीं नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक रणजीत रावत, पूर्व सांसद महेंद्रपाल में से किसी एक नाम पर मुहर लग सकती है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बुधवार शाम लगभग चार बजे होने वाली बैठक में प्रदेश की दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग जाएगी। बुधवार को ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा भी की जाएगी। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव पहले चरण में ही हैं। बुधवार से प्रदेश की पांच सीटों के लिए नामांकन प्रारंभ होंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago