संघ के गढ़ में कांग्रेस भरेगी हुंकार, ‘हैं तैयार हम’ महारैली से बजेगा 2024 का बिगुल

उत्तराखंड : कांग्रेस पार्टी आज अपना 138वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पार्टी नागपुर में एक बड़ा आयोजन करने जा रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के गढ़ में ‘हैं तैयार हम’ नाम की महारैली के साथ कांग्रेस 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी। इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी संबोधित करेंगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी रैली में हिस्सा लेने के लिए नागपुर पहुंच गए हैं।

पार्टी अपने विचारधारा से कभी भी नहीं झुकने वाली: खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘स्थापना दिवस पर हम सब मिलकर देश को एक संदेश देना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी अपने विचारधारा से कभी भी नहीं झुकने वाली है और अपने विचारधारा से आगे बढ़ेगी और यही संदेश हम नागपुर से देना चाहते हैं।’

नागपुर एक ऐतिहासिक जगह: खेड़ा
‘हैं तैयार हम’ रैली पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि नागपुर एक ऐतिहासिक जगह है। कांग्रेस की जड़ें यहीं से मजबूत हुई, यहीं से उत्पन्न हुई और यहीं से आगे बढ़ी। कांग्रेस के संगठन में महाराष्ट्र और नागपुर का बहुत बड़ा योगदान है।

यह अच्छा है
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह अच्छा है और कभी-कभी यह होना चाहिए। खासकर मुंबई में हमारे यहां प्रतिष्ठा थी, इसलिए महाराष्ट्र के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं।

भारत में नफरत खत्म होनी चाहिए: टैगोर
कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा, ‘एक संगठन जो नफरत पैदा करता है और फैलाता है, वह नागपुर में स्थित है। आरएसएस नामक एक संगठन का मुख्यालय यहां है। कांग्रेस पार्टी यह दिखाएगी कि भारत में नफरत खत्म होनी चाहिए और हमें प्रत्येक भारतीय के लिए प्यार और स्नेह फैलाना चाहिए, यही संदेश है। आज कांग्रेस पार्टी का 139वां स्थापना दिवस है। कल, कांग्रेस ने घोषणा की कि भारत न्याय यात्रा जो 14 जनवरी से इंफाल से शुरू होने जा रही है वो अगले साल होने वाले चुनाव में कांग्रेस के पक्ष को बदल देगा। 2024 में दिल्ली में इंडिया गठबंधन की जीत होगी।’

नाना पटोले ने कही यह बात
यह महारैली इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह नागपुर में की जा रही है, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय और ऐतिहासिक ‘दीक्षाभूमि’ स्थित हैं। दीक्षाभूमि में डॉ. भीमराव आंबेडकर ने बौद्ध धर्म को अपनाया था। इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था कि यह देश के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। पार्टी केंद्र की सत्ता से भाजपा को हराने के लिए बदलाव का संदेश देगी।

लोकतांत्रिक व्यवस्था, संविधान और लोकतंत्र के चारों स्तंभ खतरे में
उन्होंने कहा था कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, संविधान और लोकतंत्र के चारों स्तंभ खतरे में हैं। इन व्यवस्थाओं को अक्षुण्ण रखना कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी है। आपातकाल के बाद (तत्कालीन प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी ने नागपुर में एक जनसभा की थी और तब कांग्रेस ने विदर्भ से सभी सीटें जीती थीं। नागपुर में इतिहास दोहराया जाएगा और देश में एक बड़ा ‘परिवर्तन’ होगा।

भाजपा सरकार देश को सबसे निचले स्तर पर ले गई
पटोले ने कहा कि कांग्रेस के 60 साल तक सत्ता में रहने के दौरान जवाहरलाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक सभी ने भारत को महाशक्ति बनाने का प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्य से पिछले 10 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश को सबसे निचले स्तर पर ले गई है। जाति-धर्म के नाम पर सांप्रदायिक तनाव पैदा कर देश को पतन की ओर ले जाया गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago