रामनगर में बिजली की आंख मिचौली जारी है, जिसे लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया, इतना ही नहीं पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेसी बारिश में तिरपाल ओढ़कर कर विद्युत कार्यालय में आ गरजे, जहां उन्होंने बिजली कटौती को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के कार्यालय कूच किया, भारी बारिश के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता तिरपाल ओढ़कर विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे।
उन्होंने बीजेपी सरकार, स्थानीय विधायक और सांसद समेत बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि ये मजबूरी और सब्र की इंतेहा है, किसानों के अभी तक धान नहीं लगे हैं, बोरिंग और ट्यूबवेल चलाने के लिए बिजली तक नहीं मिल रही है, इससे किसान काफी परेशान हैं, आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…