उत्तराखण्ड

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, शुरू किया ”मेरे विकास का दो हिसाब” अभियान

उत्तराखंड:-  लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने ”मेरे विकास का दो हिसाब” अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत कांग्रेस गांव-गांव जाकर मोदी सरकार के 10 साल के विकास का हिसाब मांगेगी। अभियान को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों को भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मेरे विकास का दो हिसाब अभियान शुरू कर केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार से विकास का हिसाब मांगा है। भाजपा चुनाव में विकास के मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। लेकिन कांग्रेस ने देश के विकास व जनहित से जुड़े मुद्दे उठाकर भाजपा पर जनता की ओर से जवाब मांगने का निर्णय लिया है। भाजपा ने हर चुनाव में जुमलेबाजी कर जनता को गुमराह किया। प्रदेश की जनता विकास का हिसाब चाहती है।

इससे बचने को भाजपा रास्ता ढूंढ रही है। जोशी ने बताया कि प्रदेश की पांच लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के 70 विधानसभाओं में इस अभियान को मजबूती से चलाया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर 10 सालों में किए विकास पर जवाब मांगेगी। पिछले चुनाव में भाजपा ने कालाधन वापस लाने पर 15-15 लाख देंगे, दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन प्रदेश की जनता इस चुनाव में भाजपा के जुमलों पर भरोसा नहीं करेगी। इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस किसान, युवा, बेरोजगार, महिला, व्यापारी के मुद्दों को उठाएगी। कांग्रेस ने सवाल किया देश में बेरोजगारों की संख्या 83 प्रतिशत युवा क्यों हैं। 30 लाख सरकारी पद खाली क्यों हैं। बड़े पूंजीपतियों का 16 लाख करोड़ माफ किया गया। लेकिन देश के किसान कर्ज से आत्महत्या क्यों कर रहे हैं। किसानों की आय दोगुनी कब होगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago