उत्तराखण्ड

दो आदिवासी महिलाओं के साथ हुई जघन्य घटना को लेकर पूरे देश में विवाद, उत्तराखंड कांग्रेस ने जलाया पीएम और गृह मंत्री का पुतला

देहरादून:-  मणिपुर में दो आदिवासी महिलाओं के साथ हुई जघन्य घटना से पूरे देश में बवाल मचा हुआ है यहां वीडियो इंटरनेट मीडिया पर चार मई का है, जिसमें मणिपुर के एक समुदाय के पुरुष दूसरे पक्ष की दो महिलाओं को निर्वस्त्र अवस्था में घुमाते दिख रहे हैं। उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। मामले में मुख्य आरोपी हुइरेम हेरोदास मैतेई सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे लेकर अब देशभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। दोषियों को कड़ी सजा देने के लिए प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस क्रम में आज कांग्रेस द्वारा उत्‍तराखंड में भी प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया।

कांग्रेस महिला महानगर व महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। शुक्रवार को एस्ले हाल चौक पर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्र हुए और प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की।  साथ ही संलिप्त आरोपितों की सजा की मांग की। राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला व महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने मणिपुर सरकार व केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग की।

साथ ही कहा कि उत्तराखंड में भी वनंतरा प्रकरण को लेकर सरकार ने अभी तक कुछ नहीं किया। धामी सरकार कार्रवाई पर जवाब दे। इस मौके पर प्रवक्ता गरिमा दसौनी, महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल, कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, मनीष कुमार, कोमल बोरा आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस ने मणिपुर घटना पर केंद्र सरकार के विरोध में नई टिहरी साईं चौक में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि मणिपुर में हुई महिलाओं के साथ जघन्य अपराध की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है, लेकिन देश-प्रदेश की गूंगी-बहरी सरकार पर इसका कोई असर नहीं हुआ है। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, कुलदीप पवार, आशा रावत, मुशर्रफ अली आदि मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago