उत्तराखंड:- बीमार और घायल यात्रियों की सुविधा के लिए केदारनाथ लाई गई एसयूवी थार से खास मेहमानों को मंदिर तक ले जाने का मामला विवादों में आ गया है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी को जांच के निर्देश दिए। डीएम सौरभ गहरवार के मुताबिक, जांच शुरू कर दी गई है।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि पर्यटन विभाग ने केदारनाथ में बीमार और घायलों की सुविधा के लिए दो थार की व्यवस्था की। लेकिन एक वीडियो में थार से सामान्य लोगों को ले जाता दिखाया गया है। यह बहुत गलत है, जिलाधिकारी को सख्त निर्देश दिए हैं कि सामान्य यात्रियों को थार में नहीं ले जाया जाएगा। ये केवल बीमार और घायल व्यक्तियों के लिए हैं। जिसने भी सामान्य व्यक्ति को थार में ले जाने की अनुमति दी है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। केदारनाथ में थार के संचालन को लेकर अभी तक कोई एसओपी जारी नहीं हुई है। मानवीय दृष्टिकोण को देखते हुए बीमार और घायल यात्रियों के लिए वाहन का उपयोग किया जा रहा है। –योगेंद्र सिंह, सीईओ, श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…